Press "Enter" to skip to content

प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर पर केस दर्ज को लेकर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने कार्रवाई वापस लेने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव द्वारा बीते रोज सर्किट हाउस व दिनारा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान न तो लॉकडाउन का पालन किया और न ही सुरक्षित दूरी रखी गई। मामले को लेकर पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजय शर्मा ने एक आवेदन के माध्यम से कलेक्टर को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। जिस पर रविवार को दामोदर यादव पर 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को एक आवेदन के माध्यम से की गई कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि यादव शिवपुरी से निकलकर अपने गृह निवास दतिया जा रहे थे तब उन्होंने सामाजिक दूरी बनाकर नियम का पालन करते हुए मास्क लगाकर एक-एक कार्यकर्ता से अलग-अलग चर्चा की। इसी तरह नियम का पालन करते हुए करैरा एवं दिनारा में भी उन्होंने मुलाकात की। कहीं भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया। राजनैतिक विरोधियों द्वारा हीन भावना का शिकार होकर द्वेषपूर्व भावना से झूठी शिकायत की है इसलिए की गई कार्रवाई को निरस्त किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन भोला, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जगमोहनसिंह सेंगर, अनिल उत्साही, राजेश बिहारी पाठक आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!