Press "Enter" to skip to content

बेवसीरीज समाज को परोस रही अश्लीलता, दायर होगी याचिका | Shivpuri News

शिवपुरी। बेव सीरीज के माध्यम से हत्या, अपशब्द, अश्लीलता, अधर्म की बातों को परोसा जा रहा है। जिसके विरूद्ध कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार तक अपना विरोध जताने के लिए क्रमबद्ध मुहिम भी रक्षाबंधन के बाद शुरू की जाएगी। 
शिवपुरी के साहित्यकार आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोरोना के इस संक्रमण काल में जब सिनेमाघर बंद हैं तब मौके का फायदा उठाकर बेव सीरीज के माध्यम से सीरियल में हत्या, अपशब्द, अश्लीलता, अधर्म की बातें प्रसारित की जा रही हैं, चूंकि यह सेंसर बोर्ड के अंतर्गत नही आती तो मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से इसे आसानी से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इससे बालपन पर विपरीत असर पड़ रहा है, और भारतीय संस्कृति सनातन हिन्दू धर्म पर प्रहार किया जा रहा है। ऐसी सभी बेव सीरज पर अंकुश लगाने, सेंसरशिप लागू करने और शीघ्र कानून बनाने के लिए शिवपुरी न्यायालय में याचिका प्रस्तुत करने के साथ क्रमबद्ध मुहिम जैसे पत्र लेखन, ज्ञान की भी शुरूआत की जाएगी, क्योंकि इस पूरी बेव सीरीज का बुरा असर समाज पर है और जिस तरह से बेवसीरीज से अश्लीलता परोसी जा रही है, और महापुरुषों का चरित्र चित्रण जिस तरह से किया जा रहा है वह चिंता का विषय है इसलिए अब इसके विरोध की मुहिम तैयार की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!