
शिवपुरी। शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने 14 फरवरी 2019 को अपने सभी युवा साथियों के साथ पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरवन धाकड़, पिछड़ा वर्ग महामंत्री मोनू रजक, अमन राठौर के साथ अन्य सभी युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. शिवानी राठौर ने वीर जवानों की वीरता के बारे में युवा साथियों को परिचय कराते हुए बताया कि देश के वीर जवानों के बलिदानों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित रह पा रहे हैं. देश की सीमा पर हमारे वीर जवान अपना सर्वस्व निछावर करते हुए प्राणों की आहुति देकर भी देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. हमें वीर जवानों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. हम सबको भी समय आने पर अपने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए.






Be First to Comment