
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत एक 25 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन विधाबाई पत्नी नाथूराम पाल निवासी दिदावली ने बताया कि 15 फरवरी को शाम के समय मनीषा पत्नी किशोरसिंह पाल का शव घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ दिखा। महिला को फांसी पर लटका देख वह घबरा गई और मोहल्ले वालों को सूचना दी और पुलिस को फोन लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment