Press "Enter" to skip to content

शराब पीने से करन की मौत-shivpuri news

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हिम्मतगढ़ में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम हिम्मतगढ़ रोड पर एक युवक पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक बेहोश है और उसके शरीर से शराब की बदबू आ रही है। पुलिस युवक को लेकर अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!