Press "Enter" to skip to content

पिछोर नगर में डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा खंडन की सांसद सिंधिया ने निंदा की एवं जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए | Shivpuri News

पिछोर शिवपुरी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर बस स्‍टेण्‍ड पर स्थापित बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के खंडन की तीव्र शब्दों में भर्त्सना करने के साथ ही शिवपुरी ज़िला प्रशासन को निर्देश दिया है कि जिन आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
श्री सिंधिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिन बाबा साहब अम्बेडकर ने हमारे देश का संविधान तैयार किया, उनके प्रति पूरे देश की अगाध श्रद्धा है, ऐसी घटनाओं से मन को आघात एवं पीड़ा पहुँचती है, प्रयास हो कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं घटित न हों। 
श्री सिंधिया ने शिवपुरी ज़िला प्रशासन को ये भी निर्देश दिया है कि बाबा साहब की प्रतिमा को तुरंत दुरुस्त कराकर पुराने स्वरूप में पूरी गरिमा के सम्मान के साथ स्थापित किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!