Press "Enter" to skip to content

तेरहवी में खाना खाने गए, उधर चोरों ने कर दिया घर साफ-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक परिवार को तेरहवीं में जाना महंगा पड़ गया। जब वह तेरहवी में गए थे उसी समय चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 
शक्तिपुरम काॅलोनी खूड़ा पानी की टंकी के पास शिवपुरी में रहने वाले राजेश अग्रवाल पुत्र बाबूलाल अग्रवाल टेकरी पर परिवार के साथ टेकरी पर बुआ के यहां तेरहवी में गए हुए थे। जाते समय उन्होंने घर का ताला लगा दिया। जब वह तेरहवीं से लौटकर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। चोर राजेश अग्रवाल के घर से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉक्स, एक जोड़ी पायल, एक मंलसूत्र, दो नाक की लांग, दो चांदी के नोट सहित नकदी 20 हजार रुपए चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी के बयान पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!