Press "Enter" to skip to content

कार्रवाई : सही माल को खराब बताने वाले तकनीकी सहायक कपिल अग्रवाल को डीएम ने हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में समर्थन मूल्य की खरीदी की गई थी। इस गेहूं को रखने के लिए सरकार द्वारा गोदामों को किराए पर लिया गया था। अब इन गोदामों से गेहूं उठाव का काम चल रहा है। बीते रोज गोदाम महादेव से गेहूं उठाव किया जाना था जहां गेहूं की िस्थति देखने के लिए तकनीकी सहायक पहुंचे और उन्होंने माल को खराब बताया दिया। जबकि माल सही हालत में था। मामले में दूसरे गोदाम मालिकों ने एफसीआई के डीएम से शिकायत कर दी। जिसके चलते शिवपुरी में पदस्थ तकनीकी सहायक कपिल अग्रवाल को हटा दिया है। शिवपुरी जिले में अब नए तकनीकी सहायक की पदस्थी कर दी है।
वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने सबसे पहले गोदाम महादेव, तिरुपति और टीएसएस में गेहूं का भंडारण कराया था। लिस्ट में पहले स्थान पर उक्त गोदाम हैं। लेकिन सबसे आखिरी 23 वे नंबर के मारुतिनंदन गोदाम से गेहूं का उठाव करा दिया। जब महादेवए तिरुपति व टीएसएस गोदाम से उठाव की बारी आई तो एफसीआई का तकनीकी सहायक कपिल अग्रवाल पहुंच गया। गोदाम में रखे माल की चैकिंग कर खराब बताकर उठाव रुकवा दिया। माल का उठाव नहीं होने से पूरे दिन ट्रक खाली खड़े रहे। इस लापरवाही की शिकायत एफसीआई के डीएम से कर दी और तकनीकी सहायक कपिल को शिवपुरी से हटा दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!