Press "Enter" to skip to content

सेवाभावी कार्यों को लेकर जेसीआई किरण ने मनाया मिलन समारोह / Shivpuri News

शिवपुरी। सामाजिक समरसता और समाजसेवा के क्षेत्र मे किए जाने वाले कार्यों को लेकर सेवाभावी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा स्थानीय होटल सनराईज में संस्था का मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जेसीआई किरण के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता के द्वारा अपने वर्ष भर किए जान जनसेवा के कार्यों को प्रस्तुत किया गया जिस पर उपस्थितजनों के द्वारा संस्था के कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। 

 

कार्यक्रम में जेसीआई किरण के द्वारा नववर्ष मिलन समारोह के माध्यम से अन्य सेवा गतिविधियों पर भी कार्य करने को लेकर चर्चा की गई और संस्था के पदाधिकारियों से सुझाव लेकर जनसेवा के कार्येां को करने पर सहमति प्रदान की गई। इस दौरान संस्था के इस नव वर्ष मिलन समारोह में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें संजय त्रिवेदी, रिचा त्रिवेदी, अभिषेक विजयवर्गी, आदित्य विजयवर्गीय, तृप्ति गोयल, इंदु जैन, तरुण गर्ग, अशोक कसेरा, अर्पित जैन, राम बिहारी गुप्ता, रविंद्र नामदेव, कुलदीप शर्मा, उमेश गर्ग, सुनील अग्रवाल, रोहित अग्रवाल उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!