Press "Enter" to skip to content

फोरलेन पर सर्व ब्राह्मण समाज ने चालू की निशुल्क रसोई ,प्रवासी मजदूरों को खिला रहे निःशुल्क भोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना वायरस के कारण हाईवे से बहुत बड़ी संख्या में गुजर रहे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिये विभिन्न समाजिक संगठन आगे आये हैं। जो अलग अलग तरीके से इन प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुये हैं। 
इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण समाज ने अपनी निःशुल्क ब्राह्मण रसोई करई गंगोरा हाईवे पर चालू कर दी है, जिसका शुभारंभ गत दिवस ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति द्वारा भगवान परशुराम एवं माॅ कींजरी, माॅ बलारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें कारोना महामारी की मार झेल रहें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के प्रवासी मजदूरों व राहगीरों को भरपेट भोजन, चाय व नास्ता की व्यवस्था सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा की जा रही है। यह निःशुल्क ब्राह्मण रसोई विप्र बंधुओं के सहयोग से चालू की गई है। जिसमें समाज बंधुओं से जुड़ने व सहयोग करने की अपील की गई है। इस पुनीत कार्य में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, ब्रजेश बमरा, जिला सचिव राजकुमार सड़ैया, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महावीर मुदगल सहयोग कार्य में लगे हुये हैं। इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले प्राचार्य शैलेन्द्र टेडिया, विनोद मुदगल, केदार समाधिया, रामकृष्ण मुदगल, सन्तोष शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा एचवाड़ा, मनोज मंत्री, पवन शर्मा पार्षद, डाॅ. अशोक पाराशर, डाॅ. गोपाल दण्डौतिया, महेन्द्र शर्मा ककरौआ, राकेश शर्मा धोबनी, मनोज भार्गव, एस के पटेरिया, भानु प्रताप शर्मा, रामलखन मुड़ौतिया, प्रवीण पुरोहित जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ,संजय जोशी गयात्री कॉलोनी सर्व ब्राह्मण समाज ,शिवपुरी आदि ने इस अभियान से जुड़ने की अपील की हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!