Press "Enter" to skip to content

वृद्ध ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना खेत्र के तहत झिरिया नाला के पास महुआ के पेड़ पर 8 जून को शाम के समय एक वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मौके से निकल रहे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त की तो पता चला मृतक का नाम सीताराम पुत्र दिलीप लोेधी निवासी चमरौआ है। जिस पर परिजनों को सूचना दी और लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वृद्ध ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!