
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिकरावदा तिराहा के पास पुलिस ने एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सिकरावदा तिराहे पर संदिग्ध घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का कट्टा व राउंड जब्त किया। पकड़े गए युवक पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।






Be First to Comment