Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती ग्राम बम्हारी में किया पौधरोपण | Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय वृक्षारोपण जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु प्रकृति के संरक्षण एवं मानव जीवन के कल्याणकारी अवधारणा के अंतर्गत रविवार के दिन अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के प्रदेश सचिव महेश आदिवासी एवं मांझी समाज के प्रदेश प्रमुख महामंत्री दुबेजी बाथम द्वारा संयुक्त रुप से ग्राम बम्हारी की आदिवासी बस्ती में ग्राम के महिला पुरुष की उपस्थिति में पौधाारोपण का कार्य किया गया। 
ग्राम के लोगों को प्रकृति व व वृक्ष संपदा के संरक्षण हेतु विस्तृत संदेश दिए गए, वर्तमान की वृक्षारोपण की आधारशिला भविष्य के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी। ग्राम के लोगों को कोराना जैसी महामारी से बचने के उपाय हाथ धोने, डिस्टेंस बनाए रखने मास्क लगाने का भी संदेश दिए गए साथ ही सैनिटाइजर हुआ मास्क वितरण भी बस्ती में किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट एस.के.निषाद, मनीराम आदिवासी, बच्चन, हल्के, डब्लू, सुरेश, नारायण, लखन, मुकेश, रामबरन, नारायण आदिवासी एवं श्रीमती शीला बाई रामकली देखो भाई, मुन्नी बाई, गणेश आदिवासी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!