
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी बस स्टैंड पर बस चालक की लापरवाही से एक यात्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस चालक ने यात्री के उतरने से पहले ही बस चला दी जिससे वह पहिए की नीचे आ गया और गंभीर चोटिल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
खशवंतसिंह पुत्र मोहनसिंह कुशवाह निवासी वंदना गार्डन के पीछे पोहरी बस स्टैंड ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता मोहनसिंह कुशवाह के करैरा गया हुआ था। जब वह बुधवार शाम को वापस शिवपुरी आया। यहां बस चालक पोहरी बस स्टैंड पर आया और बस को रोक दिया। जैसे ही बस से उसके पिता मोहनसिंह कुशवाह नीचे उतरे वैसे ही बस चालक ने वाहन को चालू कर दिया जिस कारण वह नीचे गिर गए और बस का टायर पैरों पर चढ़ गया। गंभीर अवस्था वह पिता को जिला अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment