Press "Enter" to skip to content

नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी और अब धमकियां देकर राजीनामा का बना रहे दबाव / Shivpuri News

जानमाल की सुरक्षा को लेकर एएसपी को सौंपा ज्ञापन 
शिवपुरी। पहले तो तीन वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 10 हजार रूपये हड़प लिए और नौकरी भी नहीं दी। इस मामले की शिकायत की पुलिस ने मामले में आरोपित बबलू धाकड़ निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी व राजू चौहान निवासी एमपी नगर भोपाल के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। इस मामले की जांच एसडीओपी कोलारस द्वारा 9 माह में पूर्ण की गई थी लेकिन अब इस मामले में धोखाधड़ी के आरोपित बबलू धाकड़ व राजू चौहान द्वारा फरियादी रामप्रसाद पुत्र कल्याणसिंह धाकड़ निवासी ग्राम झाड़ेल तह.कोलारस जिला शिवपुरी को आए दिन इस मामले में राजनीमे का दबाब बना रहे है और ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में जान माल की सुरक्षा को लेकर फरियादी रामप्रसाद धाकड़ के द्वारा एएसपी गजेंद्रसिंह कंवर को शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही।  
इस तरह की धोखाधड़ी
अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में फरियादी रामप्रसाद धाकड़ ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर उससे रूपये हड़पने वाले बबलू धाकड़ निवासी ग्राम गोंधारी हाल निवासी महाराणा प्रताप एवं राजू चौहान निवासी महाराणा प्रताप नगर भोपाल है जिन्होंने फरियादी रामप्रसाद को पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा उत्तीर्ण कराकर नौकरी की गारंटी लेकर 15 मार्च 2017 को 3 लाख रुपये ग्रापं झाड़ेल के सरपंच चंदन सिंह व मेहरबान सिंह नि.ग्राम जरिया के समक्ष लिए और एक साल तक इंतजार किया और राजू चौहान से उसके मोबाइल तथा दूसरे व्यक्ति बबलू धाकड़ के मोबाइल से नौकरी के संबंध में बात की लेकिन वह हीलाहवाली करते रहे और अंत में झगड़ा करने पर भी आम्दा हो गए तथा 20 मई 2018 को एसबीआई बैरागढ़ भोपाल का चैक राशि 2 लाख रूपये का फर्जी चैक व 10 हजार रूपये नकद दिए थे जिस पर रामप्रसाद ने जब बैंक में चैक लगााया तो वह फर्जी निकला और उसे बैंक ने जमा करने से इंकार कर दिया। जिस पर फरियादी रामप्रसाद धाकड़ ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई तब एसडीओपी कोलारस द्वारा जांच उपरांत बबलू धाकड़ व राजू चौहान के विरूद्ध धारा 420 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!