शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत माधौचौक शिवपुरी से पुलिस ने एक युवक को लोहे की छुरी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें एक युवक सदिंग्ध दिखाई दिया। रोककर जब चेक किया तो उसके पास से एक लोहे की छुरी बरामद हुई। नाम पूछने पर आरोपित ने अपना नाम हरीशंकर उर्फ बिहारी उर्फ संजय जाटव पुत्र घनश्याम जाटव निवासी मनियर बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



