लड्डू न बांटने के मामले में मंगलम् के दो कर्मचारियों पर एफआईआर-shivpuri news

शिवपुरी। पिछले दिनों शिवपुरी दौरे पर आए प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर अचानक जिला अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण पर जा पहुंचे थे और इस दौरान एक प्रसूता ने शासन की योजना के तहत उसे लड्डू न दिए जाने की शिकायत की थी जिस पर मंत्री ने न केवल नाराजगी जताई थी बल्कि लापरवाही बरतने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सीएस व सीएमएचओ को दिए थे। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के आवेदन पर पुलिस ने जांच के बाद मंगलम् संस्था के कर्मचारी रविन्द्र लोधी व निसार खान पर धारा 409, व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।