Press "Enter" to skip to content

फक्कड़ कॉलोनी में दहेज के लिए पत्नी की मारपीट, किया प्रताड़ित | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने दहेेज के लिए प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं दहेज न लाने पर उसे प्रताड़ित कर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
रोशनी रजक ने बताया कि उसकी शादी फक्कड़ कॉलोनी में रहेन वाले आदेेश रजक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपित उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब दहेज लाने से मना कर दिया तो आए दिन मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां पहुंची और पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने रोशनी की शिकायत पर आदेश रजक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!