Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की बेटी अमृतप्रीत बनी संत सिपाही में विश्व विजेता / Shivpuri News

शिवपुरी। बेल्जियम सिख एजुकेशन ट्रस्ट और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा आयोजित संत सिपाही प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित की गई जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब पाठ का उच्चारण, गुरूवाणी पाठ, पगड़ी बांधना और ग्रंथी कर्म आदि शामिल था। प्रतियोगिता में 16 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह अरोरा की बेटी अमृत प्रीत कौर 13 वर्ष ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। 
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े सुरेंद्र सिंह बॉबी ने बताया कि अमृत बचपन से ही गुरुद्वारा मत्था टेकने आती रही है और गुरुद्वारे में होने वाली अरदास और अन्य कार्यक्रमों को बेहद गंभीरता से देखती, सुनती थी। यही कारण है कि उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ बेहतर ढंग से पड़ा और उसका उच्चारण भी उतने ही सटीक ढंग से किया।
इसके बाद गुरुवाणी पाठ भी विशेष रुप से बेहतर उच्चारण करने पर वह निर्णायकों पर हावी रहीं। यही नहीं जब पगड़ी पहने की प्रतियोगिता आयोजित हुई तो इस प्रतियोगिता में भी अमृत प्रीत कौर ने बेहतर ढंग से पगड़ी प्रदर्शन कर सब को चकित कर दिया।
इसके बाद जब ग्रंथी की ड्यूटी निभाने का क्रम पूछा तो उन्होंने सबसे पहले सुबह 5 बजे उठकर गुरुद्वारा में ग्रंथी द्वारा प्रकाश करना और फिर सबसे अंत में सुखासन मुद्रा में गुरु ग्रंथ साहिब को पलंग पर विराजमान करने की विधा का इतना सटीक प्रदर्शन किया कि निर्णायक उनकी प्रतिभा के कायल हो गए और उन्हें संपूर्ण विश्व के प्रतिभागियों में पहला स्थान हासिल हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!