Press "Enter" to skip to content

आईसीयू के ताले खुले, शुरू करने की तैयारी-shivpuri news

 शिवपुरी। जिला अस्पताल का आईसीयू जल्द शुरू होने वाला है। सब कुछ ठीकठाक
रहा तो शनिवार को यह शुरू हो जाएगा। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि
आईसीयू शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की जनता को
उपचार मिल सके इसके लिए आईसीयू की सेवाएं फिर से बहाल की जा रही हैं। इससे
पहले शुक्रवार को आईसीयू के ताले खुल गए और उसे आरंभ करने के क्रम में साफ
सफाई का दौर शुरू हो गया। बता दें कि बीते रोज दौरे पर आए प्रभारी मंत्री
प्रद्युमन तोमर ने इसे चार दिन में शुरू करने की बात कही थी। इसी क्रम में
लंबे समय से बंद आईसीयू शुरू होने जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!