Press "Enter" to skip to content

मैं न केवल चुनाव के समय दिखता हूं, बल्कि पूरे पाँच साल आपसे जीवंत संपर्क बनाए रखता हूं: श्री सिंधिया | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सिंधिया ने आज कोलारस विधानसभा के खराई गाँव से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। राजस्थान की सीमा से सटे इस गांव में मतदाताओं का सिंधिया के प्रति उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया कि उनके लोकसभा क्षेत्र की जनता में उनके लिए असीम स्नेह है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमकार मरकाम ने कहा कि आप लोग भाग्यशाली हैं कि आप सब को सिंधिया जी जैसे नेता मिलें हैं जिनका एकमात्र लक्ष्य जनसेवा ओर क्षेत्र का विकास है. अब आप सबका जिम्मा है कि अधिकतम मतों से इन्हें जिताए।  जब सूर्य देवता अपने पूरे रौद्र रूप में हैं। तब भी महिलाएं, पुरुष, नौजवान व किसान अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए जमा हैं। श्री सिंधिया ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं केवल चुनाव के वक्त ही अपना चेहरा दिखाने नहीं आता हूँ। अपितु पूरे पांच साल लगातार आपसे जीवंत संपर्क बनाए रखता हूँ। मैं आपके सुख दुख में हमेशा अपने आपको शामिल करता हूँ। अगर आप पर कोई संकट आता है तो यहां भाजपा का कोई नेता नहीं आएगा सिर्फ आपका अपना ज्योतिरादित्य सिंधिया आपके दरवाजे पर दस्तक देने आएगा। आपके के साथ सदा खड़ा रहने। पांच साल मेरा काम बस एक दिन का जिम्मा लोकतंत्र के इस भगवान् का। श्री सिंधिया ने कहा कि  पूरे क्षेत्र में गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया है। जिससे अब किसानों को अपनी कृषि उपज लाने ले जाने में और आवागमन में दिक्कत नहीं होती। दो घण्टे का रास्ता अब आधे घण्टे में तय हो जाता है। श्री सिंधिया ने कहा कि मेरा आपका विकास और प्रगति का रिश्ता है। बिना किसान की चिंता किये देश का विकास संभव नहीं। 5 साल केंद्र में भाजपा की सरकार रही। नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया का चक्कर लगा आये, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ सूटबूट में फोटो खिंचाते रहे पर कभी किसान के खेत पर आने की फुर्सत नहीं मिली। हमारे नेता राहुल गांधी जी न्यूनतम आय योजना के द्वारा न्याय देने को प्रतिबद्ध हैं। हर गरीब परिवार की महिला प्रमुख के खाते में हर महीने छह हजार रुपये, साल भर में बहत्तर हजार रुपए सीधे बैंक खाते में। 15 साल शिवराज सरकार और उनके 40 मंत्री सत्ता का सुख भोगते रहे और किसानों के हक मांगने पर गोलीं चलाते रहे। कभी किसान का दर्द जानने खेतों तक नहीं आये। भाजपा के नेता केवल चुनाव के समय दर्शन देने वाले दर्शनाभिलाषी लोग हैं। श्री सिंधिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का एक ही नारा है। 
जनता को दिखा दो सपना और पराया माल अपना
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान पस्त है, प्रशासन भ्रष्ट है। जनता त्रस्त है, भाजपाई मस्त हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में आपने शिवराज सिंह का बोरी बिस्तर बांध दिया था उसी तरह अब 12 मई को होने वाले मतदान के जरिये सूट-बूट वाले प्रधानमंत्री का बोरी बिस्तर आपको बांधना है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र के अनुसार किसानों के कर्ज को माफ करने के लिए वचनबद्ध है आपको भाजपा के झूठे प्रचार से बचना होगा। किसानों के कर्ज की एक एक पाई माफ होगी। ये ज्योतिरादित्य सिंधिया का वचन है। शिवपुरी जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज हो। एनटीपीसी का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज पूरे भारत में सिर्फ शिवपुरी में है। शिवपुरी के पॉलिटेक्निक कॉलेज. स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं. स्कूल और कॉलेजों की मजबूती। ढेर सारी ट्रेनें जो आज मेरे क्षेत्र को पूरे देश भर से जोड़ रहे हैं। आज भारतीय जनताा पार्टी आपके बीच वोट मांगने आ रहे हैं. आपको उन को उत्तर देना है जो 5 साल मेंं कभी आपके पास नहीं आए. पर हर चुनाव में झूठी बातें करके आपके सामनेे आज वोट मांग रहे हैं. इनकी जमानत जब्त करके यहां से भेजना। बाकी सब सिंधिया का जिम्मा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!