Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से युवक की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छितरी में रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै। 
राघवेंद्र पुत्र भगवानसिंह वैश निवासी छितरी ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले रूपेेश वैश्य, श्यामू वैश्य के साथ रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते जब राघवेंद्र श्यामू की दुकान के सामने से जा रहा था तभी आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया ओर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!