Press "Enter" to skip to content

ड्रायवर सोता रहा और चोर पिकअप से चुरा ले गए डेेग व मोबाइल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत लक्ष्मीनिवास के पास से चोर एक पिकअप वाहन से डेग व मोबाइल चुराकर ले गए। घटना 4 जून को की रात की है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
देवेंद्र आदिवासी पुत्र भरत आदिवासी निवासी ग्राम जाखलोन थाना पोहरी हाल निवासी पायल धर्मकांटा के पास ग्वालियर ने बताया कि 4 जून को वह अपने पिकअप वाहन से शिवपुरी आया था और रात हो जाने की वजह से उसने अपना वाहन लक्ष्मीनिवास के पास गोदाम के आगे खड़ा कर दिया औेर उसी मेेे सो गया। देवेंद्र नेे बताया कि जब वह रात 12 बजे उठा तो देखा कि गाड़ी में लगा डेक व मोबाइल चोरी हो गया है। आसपास देखा तो कोई नहीं दिखाई दिया। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!