Press "Enter" to skip to content

समाज के प्रति समर्पण ही समाजसेवा है : एसपी राजेश चंदेल | Shivpuri News

रोटरी राइजर्स क्लब ने कोरोना फाइटर्स का सम्मान कर शुरू किया सेवा कार्यकाल
शिवपुरी। समाज के प्रति समर्पण ही समाजसेवा है ऐसे में वर्तमान हालातों में कोरोना फाइटर्स का सम्मान कर सेवा कार्यकाल की शुरूआत करने का जो अनुकरणीय कार्य रोटरी राईजर्स क्लब ने किया है वह भी समाजसेवा का ही एक प्रतिरूप है।, पुलिस भी समाज का ही एक अंग है और पुलिसकर्मियों का कोरोना काल में सम्मान उनका उत्साहवर्धन करने के समान है। यह विचार एसपी राजेशसिंह चंदेल ने स्थानीय पुलिस कम्युनिटी हॉल में आयोजित रोटरी राइजर्स क्लब शिवपुरी के नवीन अध्यक्ष अंकित भसीन, सचिव पौरूष मित्तल व कोषाध्यक्ष गौरव बंसल के साथ नव गठित रोटरी राइजर्स क्लब के नवीन कार्यकाल की शुरूआत के दौरान आयोजित कोरोना फाइटर्स को मास्क एवं सेनिटाईज वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
रोटरी राइजर्स क्लब द्वारा कोरोना काल के समय आमजन की सुरक्षा में स्वयं की जान पर खेलकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे एसपी राजेशसिंह चंदेल, एएसपी गजेन्द्रसिंह कंवर, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया सहित जले भर के समस्त पुलिस अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए एन-95 मास्क एवं सेनिटाइज का वितरण किया गया। इस दौरान अपने सेवा कार्यकाल का पदभार संभालते हुए रोटरी राइजर्स क्लब अध्यक्ष अंकित भसीन ने कहा कि यह उनके सेवा कार्यकाल का प्रथम दिन है और आने वाले 365 दिनों में समाजसेवा और साजाजिक कार्यों में रोटरी राइजर्स क्लब की महती भूमिका रहेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, प्रोत्साहन आदि को लेकर रोटरी राइजर्स क्लब द्वारा अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगें ताकि शहर की प्रतिभा और जरुरतमंदों को उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। इस अवसर पर उपस्थित रोटरी क्लब राईजर्स के सभी साथियों ने वर्ष 2020-21 के लिए सेवा संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अंकित भसीन द्वारा व्यक्त किया गया। 
ये रहे शामिल
इस नवगठित रोटरी राइजर्स क्लब में डिस्ट्रीक्ट सेकेट्री दीपेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कपिल जैन (पत्ते वाले), जतिन गुप्ता, पंकज जैन, शैलेन्द्र गर्ग, नितिन अग्रवाल, संदीप पारख, निखिल गोयल, विकास जैसवाल, शैंकी अग्रवाल, रवि गुप्ता सेसईवाले सहित क्लब के नए सदस्यों में दिनेश गोयल, गौरव शिवहरे, मुकेश गौड़ एवं अंकित चाचरा आदि शामिल हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!