शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत करबला पुल के पास मोड़ पर दो कारों की भिडंत हो गई। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करबला पुल के पास दो वाहनों की भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक वाहन शिवपुरी तरफ से आ रहा था तथा दूसरा करबला पुल से निकलकर झांसी रोड पर आ रहा था। जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो शिवपुरी तरफ से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।






Be First to Comment