Press "Enter" to skip to content

भौंती कस्बे में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं, घर के बाहर ट्रेक्टर चोरी | Shivpuri News

भौंती। भौंती कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है जिस कारण से कस्बेवासियों में भय व आक्रोश है। अभी शनिवार को ही खररेश्वर महादेव मंदिर से कटरा बाजार निवासी सुकुमाल जैन की बोइक को चोर चुरा ले गए जिसका अभी तक उसका पता नही चल सका। इसी बीच गुरुवार की रात एक बार फिर चोरों ने नई बस्ती पिछोर रोड से एक ट्रेक्टर को चुरा लिया। 
भौंती निवासी हरिराम लोधी ने बताया कि उसने अपना ट्रेक्टर घर के बाहर रखा था जिसे गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात  चोरों द्बारा चुरा लिया। काफी खोजबीन करने के बाद ट्रेक्टर का कोई पता नहीं चल सका तो भौंती थाने में जाकर केस दर्ज करवाया।  
पुलिस के रात्रि गश्त पर उठने लगे सवाल 
भौंती कस्बे में हो रही लगातार चोरियों की घटनाओं के मामले देखते हुए अब पुलिस के रात्रि गश्त पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस की माने तो रात में भौंती पुलिस द्बारा लगातार गश्त किया जा रहा है और पूरी रात पुलिस की गाड़ी का सायरन भी बजता रहता है इसके बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!