Press "Enter" to skip to content

हाथ पर बेटी का नाम लिखा देख पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को मार डाला -SHIVPURI NEWS

शिवपुरी/  सुरवाया थाना क्षेत्र के गढ़ीबरोद गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से
प्रेम करने वाले युवक की हत्या कर दी। युवक के हाथ पर बेटी का नाम लिखा
देख लेने से पिता काे उसके प्रेम प्रसंग का पता चल गया। इसके बाद प्रेमी
युवक नहीं माना और उसकी बेटी से बात करने रात में घर आ गया। इससे पिता का
खून अाैर खााैल गया अाैर गुस्से में प्रेमी युवक के सिर में कुल्हाड़ी मार
दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में लिया
है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने बताया कि शनिवार की सुबह
सुरवाया पुलिस को सूचना मिली कि राजेश (19) पुत्र लालाराम आदिवासी निवासी
गढ़ीबरोद की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम
कराकर मामले में छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान सामने आया कि रामजीलाल
आदिवासी ने कुल्हाड़ी मारकर राजेश की हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने
बताया कि राजेश ने अपने हाथ में बेटी का नाम गुदवा रखा था। यह देख मैंने
उसे डांटा भी लेकिन वह नहीं माना अाैर शुक्रवार की रात 9.30 बजे मेरे घर पर
आ गया। उसे समझाया, फिर भी नहीं माना। इसलिए गुस्से में आकर उसके सिर, हाथ
व कमर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी सिर में लगने से राजेश की
मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रामजीलाल पुत्र कन्हैया आदिवासी निवासी गढ़ीबरोद
के खिलाफ युवक की हत्या करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

25 से 30 मीटर लाश घसीटकर फेंकी: घर पर हत्या कर देने के बाद आरोपी ने
युवक की लाश को 25 से 30 मीटर घसीटकर फेंक दिया। जिससे किसी को हत्या का
शक उस पर न जाए। घटना के दौरान गांव के ही लखन व रानी दोनों पति-प|ी ने
सबकुछ देख लिया था। पुलिस पूछताछ में सबकुछ स्पष्ट हो जाने के बाद आरोपी को
हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!