Press "Enter" to skip to content

महिलाओं ने ठग लिया ज्वैलर्स को, सोने का पैंडल चुराकर हुई गायब | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में दो महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने का पैंडल चुरा लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार पत्र विनयचंद मित्तल ने बताया कि उसकी जेआर ज्वैलर्स के नाम से दुकान सदर बाजार शिवपुरी ने संचालित है। 3 सितंबर को दोपहर के समय उसकी दुकान पर एक महिला व एक लड़की आई तथा ज्वेलरी खरीदने की बात कहने लगी। उन्होंने मुझे सामान दिखाने को कहा जब मैं सामान दिखा रहा था। सामान दिखाने के बाद दोनों वहां से बिना कुछ खरीदे चली गई। महिलाओं के जाने के बाद उसने जब सामान चैक किया तो उसे एक सोने का पैंडल 6 ग्राम बजनी गायब मिला। जिस पर उसने दोनों महिलाओं को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। इस पर वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!