रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश-shivpuri news

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ककरवाया में स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जाता है कि मृतक पेंट नहीं पहने हुए था और उसके हाथ व पैर सहित कपड़े गंदे थे जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक की मानसिक  हालत ठीक नहीं थी और वह ब्रिज से गिरकर मौत का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।