Press "Enter" to skip to content

समिति प्रबंधक द्वारा शराव के नशे में कार्यालय में की तोड़फोड़ | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला कार्यालय MPSCSC शिवपुरी में आज दिनांक 13.06.20 को दोपहर 3.50 बजे सेवा सहकारी समिति लुकवासा के समिति प्रबंधक,श्री विजय राज द्वारा शराब  के नशे में धुत अपने साथियों के साथ कार्यालय में आकर विगत वर्ष के चना खरीदी के स्टेक पर बोरा लगाने हम्माली भुगतान को लेकर कार्यालय में आकर कर्मचारियों के साथ गाली गलोच की तथा धक्का देते हुए गाली गलोज एवं अभद्रता करते हुए हंगामा किया,कंप्यूटर पर डाटा ऑपरेटर  गेहूँ एवं चना आदि के स्वीकृति पत्रक जारी कर रहे थे,तभी समिति प्रबंधक द्वारा कार्यालय के 05 कंप्यूटर तोड़ दिए ,तत्संबंध में  जिला प्रबंधक शिवपुरी शरणागत जी द्वारा जीएम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी के बबाय.के.सिंह,को मोबाइल पर सूचना दी,उनके द्वारा बताया गया कि मैं बाहर हूँ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु कहा गया। तत्पश्चात जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं निगम के वरिश्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्राथिमिकी दर्ज करायी गई। 
पुलिस द्वारा कार्यालय आकार की गई तोड़फोड़ का मुआयना किया गया।इस की गई तोड़फोड़ से एवं समिति प्रबंधक तथा उनके साथियों द्वारा जान से मारनें की धमकी दी जानें से  कार्यालय के सभी कर्मचारी डरे हुए है , तथा सुरक्षा की मांग की जा रही है। तोड़फोड़ की पुलिस द्वारा की जा रही कार्यालय में  जांच की फोटो संलग्न हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!