Press "Enter" to skip to content

हड़ताल : कृषि विधेयकों के विरोध में कल से कृषि मंडी रहेगी बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। अब तक कृषि विधेयकों का विरोध सिर्फ किसानों के द्वारा किया जा रहा थाए लेकिन अब इसमें व्यापारी भी कूद पड़े है। इंदौर व्यापार महासंघ के आह्वान पर शिवपुरी के व्यापारियों ने 24 सितंबर से मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला ले लिया है। जिसकी सूचना मंडी प्रशासन को दे दी गई है।
कृषि मंडल के जायसवाल ने बताया कि कृषि विधेयकों में किसान ही नहीं बल्कि व्यापारी वर्ग भी परेशान होगा। क्योंकि इसमें कंपनियों का राज हो जाएगा और छोटे व्यापारी व्यापार से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा मंडी टैक्स में बाहर छूट देना पूरी तरह से गलत है। इससे मंडी बंद होने का खतरा है, साथ ही मंडी में किसानों को भाव मिलने भी कम हो जाएगा।
इसके अलावा भंडारण क्षमता में दी गई छूट भी छोटे व्यापारियों के लिहाज से नही है, क्योंकि इसमें भी बड़ी कंपनियों को ही फायदा होगा और किसानों के साथ व्यापारियों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी। इसे लेकर इंदौर व्यापार महासंघ के निर्णय के बाद शिवपुरी मंडी को 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन बंद रखा गया है, जिसमें कोई भी व्यापारी फसलों की नीलामी नहीं करेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!