Press "Enter" to skip to content

ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें, नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया / Shivpuri News

शिवपुरी। ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए
शिवपुरी पुलिस, बैंकों की मदद से जागरूकता सप्ताह चला रही है। गणतंत्र दिवस
से शुरू हुए जागरूकता सप्ताह के तहत 28 जनवरी को गुरुद्वारा चौराहे पर
एसबीआई शाखा के सामने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। उत्कृष्ट स्कूल
शिवपुरी के छात्रों ने एटीएम फ्राड विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

एसपी
ने लोगों को बैंकिंग, ऑनलाइन फ्राड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक आशीष दुबे, लीड बैंक ऑफिसर अनिल गुप्ता, बैंक अकाउंटेंट
अतेंद्र गुर्जर, असिस्टेंट मैनेजर संजय वर्मा, साइबर सेल प्रभारी मनीष सिंह
चौहान आदि मौजूद थे। बता दें कि ऑनलाइन फ्राड सुरक्षा सप्ताह 1 फरवरी तक
चलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!