Press "Enter" to skip to content

महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर वार्ड क्रमांक 15 हनुमान मंदिर के पास धाकड़ मोहल्ला में रहने वाली एक महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
फतेहपुर धाकड़ मोहल्ला की रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को शाम के समय वह अपने घर में खाना खा रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला रमेश धाकड़ आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला घटना से घबरा गई और खड़ी हो गई इसके बाद भी आरोपित नहीं माना इतने में महिला की पुत्री गई जिसे देखकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद वह थाने आई और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!