Press "Enter" to skip to content

साहब…! पति शराब व जुए का है आदि, घर के बर्तन बेच दिए, अब दे रहा जान से मारने की धमकी | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत पुरानी शिवपुरी में रहने वाली नीलू खान ने आज एसपी को शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि बताया कि उसकी शादी इमरान पुत्र इश्तयार खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन बाद में उसका पति जुआ और शराब का आदि हो गया। जुए व शराब के चक्कर में उसने घर का सारा सामान बेच दिया। महिला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है। जब महिला की बहनों को उसकी िस्थति का पता चला तो उसे परचूने की दुकान डलवा दी। लेकिन शराबी पति ने बीते रोज दोपहर के समय दुकान में रखे 700 रुपए चुराकर ले गया। जब महिला को इस बारे में पता चला तो उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के साथ गलत नशा भी करता है। महिला ने बताया कि उसकी जान को खतरा है अत: मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!