
शिवपुरी। तहसील न्यायालय परिसर सिहोर जिला जबलपुर में 23 तारीख को अभिभाषक सूर्यभान सिंह पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा उनकी हत्या करने के उद्देश्य से गोली मारी जो गंभीर रूप से घायल होकर चिकित्सालय में उपचारित हैं। यही नहीं पूर्व में भी मध्यप्रदेश में कई जगहों पर अभिभाषकों पर असामाजिक तत्व एवं अपराधियों द्वारा हमले किए गए हैं जो उचित नहीं है। यही उक्त घटनाओं के विरोध में मध्य प्रदेश के समस्त अभिभाषक समुदाय ने आज अपने कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस रखेंगे।
अभिभाषक समुदाय पर न्यायालय कार्य को प्रभावित करने के उद्देश्य अपराधियों द्वारा इस तरह की घटनाओं की यह समस्त अभिभाषक सामूहिक रूप से घोर निंदा करते हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में कई अवसरों पर मध्य प्रदेश में अभिभाषको की सुरक्षा हेतु प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा की गई है किंतु आज दिनांक तक मध्य प्रदेश में अभी तक कहीं भी प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया जिसे तत्काल लागू किए जाने की व्यवस्था करने की मांग जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी ने मुख्यमंत्री को आज पुनः की है।




