चोर ने चुराई बाइक -Shivpuri News

शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिनेगा से करैरा निवासी दीपक पुत्र वीरेंद्र खटीक की बाइक को बीते दिनों कोई चोर चुरा ले गया जिसकी फरियादी दीपक ने काफी तलाश की, लेकिन जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने कल थाने आकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।