Press "Enter" to skip to content

चेतावनी : ओबीसी महासभा ने थाने में युवक की गोली मार हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। सतना जिले के तहत थाना सिंहपुर थाना प्रभारी विक्रम पाठक ने बीते रोज रात 10 बजे शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सर्विस रिवाल्वर से राजपति कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर ओबीसी महासभा ने घटना का विरोध जताया और आरोपितों पर शीघ्र कार्रवाई करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ओबीसी समाज के लोगों नेे दोषी पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं शाासकीय नौकरी दिए जाने की मांग की।
ओबीसी महासभा के सुरेश धाकड़, विजय कुशवाह, दिनेश, सुमिरन, शिशुपाल, वीरेंद्र, शेलेंद्र परमार, अवधेश ने बताया कि मध्यप्रदेश में लगातार ओबीसी समाज के लोगों, अधिकारी-कर्मचारियों को मानसिक, शारीरिक, जातिगत प्रताड़ित कर शोषण किया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस जमीनी कदम उठाए जाएं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इशारे पर सतना सहित प्रदेशभर में ओबीसी समाज के लेागों की हत्या, झूठे केसों में फसाकर लगातार परेशान किया जा रहा है। ओबीसी महासभा ने सतना हत्याकांड सहित अन्य घटनाक्रमोें के लिए जिम्मेदार गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ओबीसी महासभा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!