शिवपुरी के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे प्रवीण भूरिया / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कंवर का स्थानांतरण शिवपुरी से पहले ही मंडला हो चुका है। जो नवीन स्थानांतरण सूची जारी हुई है उसमें शिवपुरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया को बनाया गया है। प्रवीण भूरिया पूर्व में बालाघाट, शहडोल एवं सागर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे है। पूर्व में वर्ष 2009 में भूरिया एसडीओपी करैरा के पद पर रहे है। वर्तमान में भूरिया अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर में पदस्थ थे।

संबंधित खबरें