Press "Enter" to skip to content

रेत भरने से इनकार किया तो आदिवासियों की घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News

सिरसौद की घटना, एक महिला की हालत गंभीर

 
शिवपुरी। रेत के डंपर भरने से इनकार करने पर आदिवासी मजदूरों की बेरहमी से मारपीट कर दी। आधी रात को घर में गहरी नींद में सो रहे मजदूरों को बेरहमी से इतना पीटा कि घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराना पड़ा। इनमें एक महिला मजदूर की हालत गंभीर है।

महिला कुसुमा (30) पत्नी जालम आदिवासी निवासी भुनिया ढाबे के पास सिरसौद, उसके भाई गोविंददास आदिवासी (38) पुत्र दयाराम आदिवासी और गोविंददास की पत्नी देवा आदिवासी, बहन रज्जो आदिवासी (35) को करैरा अस्पताल से शिवपुरी जिला अस्पताल रैाफर किया गया है। दरअसल चारों की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बृजेश जाटव और नरेश जाटव ने आधी रात सोते समय घर आकर बेरहमी से मारपीट कर दी। गोविंददास आदिवासी का कहना है कि बृजेश जाटव और नरेश जाटव डंपर चलाते हैं। हम 15 आदिवासी मजदूर रेत भरने डंपरों पर जाते थे। कहासुनी के चलते सात महीने पहले डंपरों पर जाना बंद कर दिया। बीच में लड़ाई हुई और मामला सुलझ गया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!