Press "Enter" to skip to content

सीएम शिवराज-सिंधिया का पोहरी दौरा, कलेक्ट-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का जायजा / Shivpuri News

 शिवपुरी/ सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आगामी 5 अप्रैल सोमवार को पोहरी विधानसभा में प्रस्तावित दौरे की तैयारी को लेकर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा और शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह-एसपी राजेश सिंह चंदेल ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलिपैड और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया. इस दौरान शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को कहा कि हेलिपैड स्थल पर सडक के दूसरी ओर पार्किंग स्टैंड बनवाना सुनिश्चित करें.कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हेलिपैड मैदान पर मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले जनप्रतिनिधियों को कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने के लिए कुर्सी भी लगवाना सुनिश्चित करें तथा पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि व्यवस्था कराई जाए. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट लगवाने के निर्देश दिए. कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलिपैड पर एसडीएम को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए कहा. कलेक्टर ने जनपद पोहरी में मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आने जाने वाले रास्तों पर पार्किंग सुविधा एवं कार्यक्रम स्थल गवर्नमेंट एलएसजी कॉलेज ग्राउंड का जायजा लिया. कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आने वाले वाहनों को पूर्व में ही चिन्हित पार्किंग स्थलों पर रोक लिया जाए जिससे आवागमन में असुविधा ना हो.

1096 करोड़ की लागत से निर्मित पेयजल परियोजना का करेंगे शिलान्यास

पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा ने बताया कि शिवपुरी जिले के 842 गांव में नल जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1096 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मड़ीखेड़ा बांध आधारित पेयजल परियोजना का सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया इस कार्यक्रम के माध्यम से शिलान्यास करेंगे. पेयजल परियोजना का कार्य जिले में शुरू हो चुका है.क्षेत्र में अन्य कई सौगातें सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान की जाएंगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!