Press "Enter" to skip to content

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त ,हड़ताल के कारण करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित | Shivpuri News

शिवपुरी। लगातार तीन दिनों से अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न रूपों में प्रदर्शन कर रहा संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तीन दिवसीय यह हड़ताल मंगलवार को तीन दिन पश्चात समाप्त कर दी गई। इस हड़ताल के कारण प्रदेश में करीब 600 करोड़ से अधिक के कारोबार का प्रभावित होना बताया गया है। इस तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस सहित लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन व ट्रक.ट्रांसपोर्ट यूनियन के सभी सहयोगी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया है कि उन्होंने संगठन की शक्ति को प्रदर्शित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। बता दें कि संपूर्ण प्रदेश भर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले की गई जिसमें शिवपुरी जिले में यह हड़ताल यूनियन के संरक्षक सुरेश सिंह सिकरवार के निर्देशन में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा के साथ समस्त यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा किया गया। इस दौरान यूनियन के द्वारा अपनी समस्याओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, चैकपोस्टों पर हॉर्न बजाकर प्रदर्शन और हड़ताल के अंतिम दिन सभी ट्रक.ट्रंासपोर्टरों के सहयोग के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ यह हड़ताल समाप्त की गई। इस हड़ताल में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, शहीद भाई, महामंत्री मुकेश शुक्ला, सचिव हृदेश सचदेवा, बंटी राठौर, राजू भाई, पुरूषोत्तम सिंघल, सुरेश गोयल, ओली भाई, पंकज अरोरा, फारूख खान, इमरान खान, इसरार खान, सुनील यादव, देवेन्द्र नामदेव, इस्लाम नवीए नबाब खान, वीरेन्द्र शेजवार, लियाकत अली, राकेश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, राजवीर यादव, धर्मवीर सिंह तोमर, राकेश गुप्ता, बबलू ओझा, पंकज उप्पल, अजय शर्मा, कमलेश नामदेव, दिनेश फक्का, सईद खान लक्की रोड़वेज, समीर खान, गोपाल शेजवार व डिम्पल जैन आदि शामिल हुए।  
इन मांगों को लेकर थी हड़ताल
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले जिन 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिनमें आरटीओए आरटीओ चेक पोस्ट बैरियर पर अवैध वसूली बंद करानाए बेहताशा डीजल मूल्य वृद्धि रोकनेए लॉकडाउन के समय में गाडीय़ां खड़ी हुई उसका टैक्स में राहतए ड्राइवरों के लिए सुरक्षा कवचए हर प्रदेश में जिसका माल उसका हम्माल आदि शामिल है। जिसमें इन मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले संपूर्ण प्रदेश भर में 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल ट्रकों के पहिए थामते हुए चक्काजाम का प्रदर्शन किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!