मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की अनूठी पहल, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
शिवपुरी। अपने किसी अपराध बोध के चलते जेल में बंद कैदियों की मनोदशा बदलने के लिए समय-समय पर मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गत दिवस जिला जेल परिसर शिवपुरी में संगठन के द्वारा देशभक्ति के प्रति कैदियों के लिए जागरुक करने कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर व जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्नाराजा) ने संयुक्त रूप से कैदियों को बताया कि आज हमारा देश आतंकी घटनाओं से किस कदर ग्रसित है यह सबके संज्ञान में है इसलिए कैदी जेल में रहकर अपना जीवन बदलें, वह देश सेवा में आगे आए और आगे आकर वह भी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इसलिए अब समय बदल गया है। जेल में रह कर अपने अपराध के पश्चाताप को छोड़ देश के लिए बलिदान करने वाले बलिदानी बनें तभी यह जीवन सफल होगा।
इस दौरान कैदियों के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित कई गीत भी गायक कलाकार जहांगीर खान एवं जकी खान द्वारा गाए गए और उन गीतों को लेकर कैदियों के लिए देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया। इस दौरान जेल के बंदियों ने भी गीत गाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रोग्राम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र माथुर ने बंदियों से आपराधिक मानसिकता को छोड़ स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी हिस्सेदारी और राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने की बात कही। इस अवसर पर माथुर ने जेलर दिलीप सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने भी कैदियों की मनोदशा बदलने के लिए संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को अनुमति प्रदान की।
जेलर दिलीप सिंह ने भी समय-समय पर जेल मे बंदियों के लिए होने वाले आयोजनों की जानकारी दी और बताया कि वह कैदियों की मनोदशा बदलने के प्रति प्रतिबद्ध है ताकि कैदियो को स्वच्छ माहौल जेल में मिले और वह खुद को समाज से अलग न समझे। इस कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों में संगठन के प्रदेश सचिव रविन्द्रसिंह सेंगर, डॉ. देवेन्द पाण्डेय, डॉ. अशोक पाराशर, पूर्व पार्षद सलीम और हृदेश गौड़ आदि व जेल में बंद कैदी मौजूद रहे।






Be First to Comment