Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती में कुपोषित बच्चों के लिए लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पोषण आहर भी किया वितरित | Shivpuri News

शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा बिट्रानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से आदिवासी बस्ती मदकपुरा व गौशाला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पौषण आहार का वितरण भी किया। 
अति कम वजन वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निसार अहमद द्वारा की गई एवं आवश्यक दवाईयां व पौष्टिक आहार का भी दिया गया। संस्था के समन्वयक रवि गोयल ने बताया कि गुरुवार को मदकपुरा एवं गौशाला में 30 बीमार एवं अति कम वजन वाले बच्चों के लिए डॉ. निसार अहमद द्वारा सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए हर एक बच्चों का सेनेटाइजर से हाथ साफ कराकर जांच की। डॉ. निसार अहमद ने इससे पूर्व में भी बड़ौदी में जाकर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की थी। आजा इसी कड़ी में मदकपुरा एवं गौशाला के बच्चे खासतौर से कुपोषित बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाईयां व पौष्टिक आहार दिया गया। इसके साथ ही डॉ. निसार अहमद एवं सुपोषण सखी के द्वारा कुपोषित सतेंद्र आदिवासी के घर वन मंडल शिवपुरी द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के माध्यम से दिए गए 5-5 फलदार पौधे भी रोपित किए। इसके बाद सुपोषण सखी नीलम प्रजापति द्वारा कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन घर-घर जाकर पौष्टिक खिचड़ी के बारे में डॉ. निसार अहमद को जानकारी दी गई। इस मौके पर सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ अतिकम वजन वाले बच्चों की माताएं भी मौजूद थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!