Press "Enter" to skip to content

महल कैंपस के अंदर से चोरी हुई बोर की केबिल / Shivpuri News

 शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले महल कैंपस राजेश्वर मंदिर के पास से चोर बोर से केबिल चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को रात के समय महल कैंपस के अंदर राजेश्वरी मंदिर के पास लगे बोर से मोटर चलाने वाली बिजली की केबिल 40 फीट लंबी कीमत करीब 4800 रुपए कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गए। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी लगी तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!