Press "Enter" to skip to content

पोलोग्राउंड से लापता हुआ पीयूष मिला, कर्जा चुकाने अपने ही अपहरण की रच ली थी साजिश, एसपी की सक्रियता से चंद घंटों में मामला सुलझा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोलोग्राउंड से सोमवार शाम के समय श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक लापता हो गया। वहीं कुछ देर बाद युवक के परिजनों को फोन आया और अभिषेक यादव नाम के युवक ने बताया कि उसके लड़के का अपहरण कर लिया गया है और छोड़ने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की। आनन-फानन में परिजन कोतवाली गए और मामले में केस दर्ज करवाया। कोतवाली प्रभारी बादामसिंह ने केस दर्ज कर मामले की जानकारी से एसपी राजेशसिंह चंदेल को अवगत कराया। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने मामले को गंभीरता से लेेकर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित िकया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक की खोज शुरू की और उसे हवाई पट्टी के पास से बरामद कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि पीयूष ने कर्जे के चलते अपने ही अपहरण की साजिश रची। मामले में अभी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 
गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ कर्जा
मामले में एक और कहानी निकलकर आ रही है कि पीयूष पर 4 लाख रुपए का कर्जा हो गया था। यह कर्जा गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ। जब वह कर्जा नहीं चुका पाया तो परिजनों से रुपए मांगने के लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश दोस्त के साथ मिलकर रच दी। हालांकि अभी पुलिस पीयूष से पूछताछ कर रही है। 
एसपी की सक्रियता से चंद घंटों में बरामद हुआ पीयूष
पीयूष के अपहरण की जानकारी जैसे ही एसपी राजेशसिंह चंदेल को लगी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन लेते हुए अधिनस्थ अमले को युवक की खोज में लगा दिया। पुलिस प्रशासन के अलर्ट के चलते पीयूष को आधी रात को हवाई पट्टी के पास से बरामद कर लिया और सकुशल ले आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!