शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वन स्थली पेट्रोेल पंप के पास गुना वायपास से चोरों ने एक ट्रक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किशन पुत्र शिवचरण शिवपुरी 22 वर्ष निवासी शरदा काॅलोनी फतेहपुर ने बताया कि आज से करीबन 5-6 माह पहलेे ट्रक खरीदा था। ट्रक को ड्रायवर भोलू खान ने रोज की तरह खड़ा न करके वन स्थली पेट्रोल पंप के पास गुना वायपास पर खड़ा कर अपने घर सोने चला गया। सुबह आकर देखा तो ट्रक रखे हुए स्थान पर नहीं था। जिस पर ट्रक ड्रायवर भोलू खान ने सूचना दी। सूचना पर किशन शिवहरे मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना देकर मामले में ट्रक चोरी का केसे दर्ज करवाया हैै।




