Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु. बल शिवपुरी में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, भा. ति. सी. पु. बल, शिवपुरी में आज एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिंदी कार्यशाला का शुभारम्भ राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पुलिस बल द्वारा किया गया। उक्त हिंदी कार्यशाला में सपोर्ट वाहिनी भा.ति.सी.पुलिस के 05 पदाधिकारी तथा दूरसंचार वाहिनी के 10 पदाधिकारी कुल 15 पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।  
रराजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यन्वयन एवं कर्मचारियों को हिंदी में काम करने की झिझक दूर करने के लिए इस प्रकार की हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही कहा कि उक्त हिंदी कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्यों के दौरान निश्चित लाभ मिलेगा साथ ही उनके कार्यक्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  उक्त हिंदी कार्यशाला में राजभाषा हिंदी की संवैधानिक स्थिति,राजभाषा संबंधी उपबंध, राजभाषा संबंधी विभिन्न समितियां, प्रोत्साहन योजनाएं, कार्यालयीन पत्राचार, रजिस्टरों व पंजिकाओं में इन्द्राज की जानकारी, राजभाषा नियम/अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई। एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला में व्याख्यान निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) तकदीर सिंह द्वारा दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!