शिवपुरी। प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष राजेंद्रसिंह भदौरिया की अगुआई में संगठन की दो सूत्रीय मांगों को लेकर मोती महल कमीश्नरी कार्यालय पर दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्रिय अध्यक्ष पीएस रघुवंशी व प्रवक्ता अवध गुप्ता ने उल्लेख किया कि उपयंत्री वर्ग को 28 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सहायक यंत्री पद नाम दिया जाए। वहीं संविदा उपयंत्री को रिक्त पदों पर नियमित करने व नियचले पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रभारी उपयंित्रयों का आदेश जारी कर पीएचई विभाग में वर्क चार्ज उपयंत्रियों को नियमित स्थापना में शामिल किए जाने की मांग रखी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा।




