अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार-shivpuri news

शिवपुरी। नरवर के ग्राम खिरिया धोवट में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपित विजयसिंह पुत्र करनसिंह बाथम को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 30 क्वाटर देशी प्लेन शराब एवं 20 क्वाटर मसाला शराब के जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 3700 रुपए बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।