Press "Enter" to skip to content

लोक निर्माण राज्यमंत्री धाकड़ ने एक दर्जन ग्रामों में सुनी आमजन की समस्याएं / Shivpuri News

शिवपुरी। लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड ने आमजन की समस्या निराकरण के लिए पोहरी विधानसभा के बैराड़ क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामों में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्या निवारण कार्यक्रमों भाग लेकर आमजनों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मंत्री धाकड़ ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारा उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का निराकरण किए जाने के उद्देश्य से ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्या निवारण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी आवेदन दिए जा रहे हैं, उन पर समय-सीमा में निराकरण होना चाहिए। कार्यक्रमों में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर श्री धाकड़ ने आश्वासन दिया है कि सभी की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जाएगा। आवेदनो का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा।

मंत्री धाकड़ ने ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत टोडा के सेल्समैन के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार बैराड़ को दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आनंदपुर ग्राम में नलजल योजना के 36.38 लाख की लागत की स्वीकृति करा दी गई है, इसको शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए। ग्राम चैरई में नलजल विस्तारीकरण के तहत 15.59 लाख की योजना तथा राजगढ़ में 36.64 लाख की योजना का भूमिपूजन किया गया एवं ग्रामीणों को भयमुक्त रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय यादव एवं कल्याण वर्मा द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!